मारुति सुजुकी अर्टिगा कार – प्राइस, कलर, फीचर्स, इंजन, माइलेज

Pradeep Sharma
12 Min Read
Maruti Suzuki Ertiga Car (मारुति सुजुकी अर्टिगा कार)

मारुति सुजुकी अर्टिगा कार

क्या आप न्यू अर्टिगा कार खरीदना चाहते है? पर उससे पहले जानना चाहते है। इसके बारे में विस्तार से, जैसे इसकी प्राइस, वेरिएंट्स, कलर, इंजन, माइलेज, फीचर्स, बनावट आदि के बारे में तो आपको हमारा ये ब्लॉग अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें हमने मारुति सुजुकी की अर्टिगा के महत्वपूर्ण पॉइंट्स को डिटेल में समझाया है। तो आइए जानते है इसके बारे में।

Contents
मारुति सुजुकी अर्टिगा कारअर्टिगा कार प्राइसमारुति अर्टिगा वेरिएंटअर्टिगा फोर व्हीलर कलरअर्टिगा गाड़ी फीचर्ससुजुकी अर्टिगा इंजन और ट्रांसमिशन1.K15C स्मार्ट हाइब्रिड2.K15C S-CNGअर्टिगा माइलेज (एवरेज), टॉप स्पीड और फ्यूल टैंक कैपेसिटी (ईंधन टैंक क्षमता)डाइमेंशन, सीटिंग कैपेसिटी और सेफ्टी रेटिंगटायर्स, ब्रेक्स और सस्पेंशनसर्विसअर्टिगा 7 सीटर MUV की खूबियां और खामियांखूबियांखामियांभारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की कीमत (प्राइस इन इंडिया)मुकाबलानिष्कर्षFAQ’s1. अर्टिगा गाड़ी 1 लीटर में कितने किलोमीटर चलती है?2. न्यू मॉडल अर्टिगा की कीमत कितनी है?3. अर्टिगा की पेट्रोल टंकी कितने लीटर की होती है?4. अर्टिगा 2024 सीएनजी मॉडल की कीमत कितनी है?5. अर्टिगा गाड़ी का इंजन कितने सीसी का होता है?6. 2024 में अर्टिगा सीएनजी टैंक की क्षमता कितनी है?7. क्या 2024 में अर्टिगा खरीदने लायक है?8. कौन सी अर्टिगा सबसे सस्ती है?9. अर्टिगा की सेफ्टी रेटिंग क्या है?

अर्टिगा कार प्राइस

दिल्ली में अर्टिगा के बेस मॉडल [अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड LXI (O)] की एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। वही इसके टॉप मॉडल (अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड ZXI+AT) की एक्स शोरूम कीमत 13.03 लाख रुपए है। तथा दिल्ली में इसके बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत 9.72 लाख रुपए और इसके टॉप मॉडल की ऑन रोड कीमत 14.92 लाख है।

मारुति अर्टिगा वेरिएंट

भारत में अर्टिगा कार न्यू मॉडल के 9 वेरीएंट्स उपलब्ध है। जिन्हे हमने नीचे तालिका के माध्यम से व्यवस्थित रूप से दर्शाया है। आइए जाने इसके वेरिएंट्स के बारे में।

VariantEngineFuelEx-Showroom Price
Ertiga Lxi (O)1462 cc, ManualPetrolRs. 8.69 Lakh*
Ertiga VXi (O)1462 cc, ManualPetrolRs. 9.83 Lakh*
Ertiga VXi (O) CNG1462 cc, ManualCNGRs. 10.78 Lakh*
Ertiga Zxi (O)1462 cc, ManualPetrolRs. 10.93 Lakh*
Ertiga VXI AT1462 cc, AutomaticPetrolRs. 11.23 Lakh*
Ertiga ZXI Plus1462 cc, ManualPetrolRs. 11.63 Lakh*
Ertiga ZXI (O) CNG1462 cc, ManualCNGRs. 11.88 Lakh*
Ertiga ZXI AT1462 cc, AutomaticPetrolRs. 12.33 Lakh*
Ertiga ZXI Plus AT1462 cc, AutomaticPetrolRs. 13.03 Lakh*
Variants of Ertiga

अर्टिगा फोर व्हीलर कलर

मारुति अर्टिगा कार 7 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।
1.पर्ल मेटलिक ऑबर्न रेड (Pearl Metallic Auburn Red)
2.डिग्निटी ब्राउन (Dignity Brown)
3. मैटेलिक मैग्मा ग्रे (Metallic Magma Grey)
4. पर्ल मैटेलिक ऑक्सफोर्ड ब्लू (Pearl Metallic Oxford Blue)
5. पर्ल आर्कटिक व्हाइट (Pearl Arctic White)
6. स्प्लेंडिड सिल्वर (Splendid Silver)
7. ब्लूइश ब्लैक (Bluish Black)

Ertiga Car Blue Colour
Ertiga Car Blue Colour

अर्टिगा गाड़ी फीचर्स

अर्टिगा न्यू मॉडल में कई कमाल के फीचर्स पाए जाते है। जैसे इमरजेंसी अलर्ट, ओवरस्पीड अलर्ट, रिमोट AC, रिमोट हैडलाइट एंड हेजार्ड लाईट ऑन/ऑफ, स्मार्टवॉच, एलेक्सा कनेक्टिंग, इसके अलावा और भी कई फीचर्स है जिन्हे हमने नीचे तालिका में प्रदर्शित किया हैं तो आइए जानते हैं इसके यूनिक फीचर्स के बारे में।

FeatureAvailable
Idle Start StopYes
Brake Energy RegenerationYes
Torque AssistYes
17.78 cm Smartplay Pro with ARKAMYS SoundYes
6-Speed AT with Paddle ShiftersYes
Wireless Android Auto & Apple CarPlayYes
TFT Multi-Information Colour DisplayYes
Turn by Turn NavigationYes
Cruise ControlYes
Ertiga Features
Interior Suzuki Ertiga
Interior Suzuki Ertiga

सुजुकी अर्टिगा इंजन और ट्रांसमिशन

मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में दो प्रकार के इंजन लगे है।

1.K15C स्मार्ट हाइब्रिड

यह 1462 सीसी का इंजन है जो 6000 आरपीएम पर 101.6 bhp का अधिकतम पावर और 4400 आरपीएम पर 136.8 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है।

2.K15C S-CNG

यह भी 1462 सीसी का इंजन है। जो की पेट्रोल और CNG दो मोड में आता है। इसके पेट्रोल मोड (Petrol Mode) में यह 6000 आरपीएम पर 99.2 bhp का अधिकतम पावर और 4400 आरपीएम पर 136.0 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। वही CNG मोड में 5500 आरपीएम पर 86.6 bhp का अधिकतम पावर और 4200 आरपीएम पर 121.5 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है।

Engine of Suzuki Ertiga
Engine of Suzuki Ertiga

अर्टिगा माइलेज (एवरेज), टॉप स्पीड और फ्यूल टैंक कैपेसिटी (ईंधन टैंक क्षमता)

ARAI के अनुसार सुजुकी अर्टिगा के मेनुअल ट्रांसमिशन वाली पेट्रोल कार का माइलेज 20.51 kmpl है। वही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली पेट्रोल कार का माइलेज 20.30 kmpl है। तथा इसके मेनुअल ट्रांसमिशन वाली सीएनजी कार का माइलेज 26.11 km/kg हैं। वही इस कार की टॉप स्पीड 165- 170 kmph है। न्यू मॉडल अर्टिगा की फ्यूल टैंक कैपेसिटी में पेट्रोल की कैपेसिटी 45 लीटर की है एवं CNG की कैपेसिटी 60 लीटर (वाटर इक्विलेंट) है।

इन्हे भी पढ़े – टाटा पंच ऑन रोड प्राइस, कलर, फीचर्स, इंजन, माइलेज

डाइमेंशन, सीटिंग कैपेसिटी और सेफ्टी रेटिंग

मारुति सुजुकी अर्टिगा की लंबाई 4395 mm, चौड़ाई 1735 mm, ऊंचाई 1690 mm तथा व्हीलबेस 2740 mm है। और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 185 mm है। इसका बूट स्पेस 209 लीटर है और इसकी सीटिंग कैपेसिटी (बैठक क्षमता) 7 है। NCAP ने अर्टिगा को वयस्क (Adult) की सेफ्टी के लिए 1 स्टार रेटिंग दी है। वही बच्चों (Child) सेफ्टी के लिए 2 स्टार रेटिंग दी है। और कुल मिलाकर (ओवरऑल) रेटिंग 1 स्टार दी है।

Dimensions of Maruti Ertiga
Dimensions of Maruti Ertiga

टायर्स, ब्रेक्स और सस्पेंशन

मारुति अर्टिगा में सभी टायर्स ट्यूबलेस टायर दिए गए है। जिनकी साइज 185/65 R15 है। और इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया हैं। वही इसके रियर में (पीछे की तरफ) ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुजुकी मारुति अर्टिगा के सस्पेंशन की बात करे तो इसके फ्रंट में मैक फ़र्सन स्ट्रट और कॉइल स्प्रिंग प्रकार का सस्पेंशन दिया गया है। वही इसके रियर में टोरसन बीम और कॉइल स्प्रिंग प्रकार का सस्पेंशन दिया गया है।

Ertiga Car Tyre Size
Ertiga Car Tyre Size

सर्विस

हमने नीचे सुजुकी अर्टिगा कार के पेट्रोल वेरिएंट और सीएनजी वेरिएंट दोनों की सर्विस के टाइम और खर्च को निचे तालिका (टेबल) के माध्यम से समझाया है, तो आयेंगे जानते है। इसके सर्विस टाइम और उसमें लगने वाली सर्विस कॉस्ट (Service Cost) को अच्छे से।

CNG Variant Service Table

Service No.Kilometers / MonthsFree / PaidTotal Cost
1st Service10,000 / 12FreeRs. 2,459
2nd Service20,000 / 24PaidRs. 6,048
3rd Service30,000 / 36PaidRs. 5,419
4th Service40,000 / 48PaidRs. 8,238
5th Service50,000 / 60PaidRs. 5,289
CNG Model Service Cost Table

Petrol Variant Service Table

Service No.Kilometers / MonthsFree / PaidTotal Cost
1st Service10,000 / 12FreeRs. 2,459
2nd Service20,000 / 24PaidRs. 6,126
3rd Service30,000 / 36PaidRs. 5,419
4th Service40,000 / 48PaidRs. 6,670
5th Service50,000 / 60PaidRs. 5,289
Petrol Model Service Cost Table

अर्टिगा 7 सीटर MUV की खूबियां और खामियां

खूबियां

  1. सफर की क्षमता: इसमें 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं, इसलिए आप अपनी फैमिली के साथ आराम से सफर कर सकते हैं।
  2. बजट फ्रेंडली: यह बजट फ्रेंडली कार है।
  3. सर्विसिंग लागत: इसकी सर्विसिंग और पार्ट्स बदलने में बहुत ज्यादा खर्चा नहीं आता।
  4. अच्छा माइलेज: इसका माइलेज भी अच्छा है।

खामियां

  1. इंजन पावर: इसकी इंजन की पावर थोड़ी और बेहतर की जा सकती है।
  2. सुरक्षा फीचर्स: सुरक्षा फीचर्स में थोड़े सुधार किए जाने चाहिए।

इन्हे भी पढ़े – टाटा कर्व – कीमत, कलर, फीचर्स, इंजन, माइलेज (एवरेज)

भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की कीमत (प्राइस इन इंडिया)

भारत के अलग – अलग शहरों में नई मारुति अर्टिगा की प्राइस की अलग – अलग है। तो हमने भारत के कुछ मुख्य शहरों में इसकी कीमत क्या है। उसे नीचे तालिका के माध्यम से दर्शाया है।

शहरऑन-रोड कीमतें
दिल्लीRs. 9.72 लाख से शुरू
हैदराबादRs. 10.38 लाख से शुरू
बैंगलोरRs. 10.42 लाख से शुरू
मुंबईRs. 10.12 लाख से शुरू
अहमदाबादRs. 9.70 लाख से शुरू
कोलकाताRs. 10.06 लाख से शुरू
चेन्नईRs. 10.23 लाख से शुरू
पुणेRs. 10.12 लाख से शुरू
लखनऊRs. 9.63 लाख से शुरू
Ertiga Car Price in India

मुकाबला

मारुति सुजुकी अर्टिगा का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टाटा सफारी, किआ कैरेंस, हुंडई अल्काजार आदि कारों से है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग में हमने मारुति सुजुकी अर्टिगा कार के बारे में विस्तार से जाना, उम्मीद करते है आपको हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा, अगर इससे संबंधित आपका कोई भी सुझाव हो तो कृपया हमसे अवश्य सांझा करे। ऐसी ही अन्य पोस्ट के लिए हमे फॉलो करे और नीचे दी गई लिंक की सहायता से हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी अवश्य जुड़े।

Source – marutisuzuki.com, cardekho.com

FAQ’s

1. अर्टिगा गाड़ी 1 लीटर में कितने किलोमीटर चलती है?

ARAI के अनुसार सुजुकी अर्टिगा के मेनुअल ट्रांसमिशन वाली पेट्रोल कार का माइलेज 20.51 kmpl है। वही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली पेट्रोल कार का माइलेज 20.30 kmpl है।

2. न्यू मॉडल अर्टिगा की कीमत कितनी है?

दिल्ली में अर्टिगा के बेस मॉडल [अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड LXI (o)] की एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। वही इसके टॉप मॉडल (अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड ZXI+AT) की एक्स शोरूम कीमत 13.03 लाख रुपए है।

3. अर्टिगा की पेट्रोल टंकी कितने लीटर की होती है?

न्यू मॉडल अर्टिगा की फ्यूल टैंक कैपेसिटी में पेट्रोल की कैपेसिटी 45 लीटर की है।

4. अर्टिगा 2024 सीएनजी मॉडल की कीमत कितनी है?

गुवाहाटी में अर्टिगा 2024 सीएनजी के बेस मॉडल [VXI (O) CNG (CNG)] की एक्स शोरूम कीमत 10.78 लाख रूपये है। वही इसकी ऑन रोड कीमत 12.15 लाख रूपये है।

5. अर्टिगा गाड़ी का इंजन कितने सीसी का होता है?

1462 सीसी।

6. 2024 में अर्टिगा सीएनजी टैंक की क्षमता कितनी है?

60 लीटर।

7. क्या 2024 में अर्टिगा खरीदने लायक है?

अर्टिगा एक 7 सीटर MUV है। तो अगर आप भी एक 7 सीटर कार खरीदना चाहते है। जिसका माइलेज भी अच्छा हो और बजट फ्रेंडली भी हो तो आपके लिए अर्टिगा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

8. कौन सी अर्टिगा सबसे सस्ती है?

अर्टिगा का बेस मॉडल [अर्टिगा स्मार्ट हाइब्रिड LXI (O)] सबसे सस्ता मॉडल है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है।

9. अर्टिगा की सेफ्टी रेटिंग क्या है?

अर्टिगा की सेफ्टी रेटिंग 1 स्टार है।

WhatsApp Group Join Now
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रदीप शर्मा है। मुझे ब्लॉगिंग का 3 साल का अनुभव है । मुझे बचपन से ही कार और बाइक के बारे में जानने में रुचि और दिलचस्पी थी । तो उसी चीज और मेरे अनुभव को आप सभी तक पहुंचाने के लिए मेने इस ब्लॉग की शुरुवात की है ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *