केटीएम ड्यूक 390
क्या आप भी केटीएम ड्यूक 390 बाइक खरीदने की सोच रहे है और जानना चाहते है इस बाइक की कीमत, वेरिएंट्स,कलर,माइलेज आदि के बारे में डिटेल में तो हमारा आज का यह ब्लॉग आपके लिए हीं हैं। आज के इस ब्लॉग में हम KTM ड्यूक 390 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेगे।
कीमत
दिल्ली में Duke 390 की एक्स शोरूम कीमत 2.96 लाख है तथा इसकी ऑन रोड कीमत 3.60 लाख है।
वेरिएंट्स
भारत में इसका केवल एक वेरिएंट KTM ड्यूक 390 ही उपलब्ध है।
कलर
भारतीय बाजार में केटीएम ड्यूक 390 तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।
1. अटलांटिक ब्लू (Atlantic Blue)
2. इलेक्ट्रानिक ऑरेंज (Electronic Orange)
3. गन मेटल ग्रे (Gun metal Grey)

फीचर्स
KTM Duke 390 में कई फीचर्स पाए जाते है जैसे राइडिंग मोड्स, ट्रैक स्क्रीन, राइड बाय वायर, टाइप C चार्जिंग पॉइंट, आदि अन्य भी कई फीचर्स है जिन्हे हमने नीचे तालिका में दर्शाया है। कृपया एक बार इसे अवश्य देखे।
Feature | Details |
---|---|
Instrument Console | Digital |
Touch Screen Display | No |
Display Size | 5 inch |
Digital Display Type | TFT |
Brightness Control | Yes |
GPS & Navigation | Yes |
Real Time Mileage Indicator | – |
Speedometer | Digital |
Odometer | Digital |
Fuel Gauge | Digital |
Distance to Empty | No |
Mobile Phone Connectivity | Yes |
Voice Assist | No |
Tripmeter Type | Digital |
Number of Tripmeters | 2 |
Tachometer | Digital |
Stand Alarm | Yes |
Gear Indicator | Yes |
Low Battery Indicator | Yes |
Low Fuel Indicator | Yes |
Low Oil Indicator | Yes |
Service Reminder Indicator | Yes |
Hazard Warning Indicator | Yes |
Average Speed | Yes |
OTA Updates | Not Available |
Call/SMS Alerts | Yes |
Clock | Yes |
USB Charging Port | Yes |
Saree Guard | Yes |
Quickshifter | Yes |
Traction Control | Yes |
Vehicle Location Tracking | Yes |
Last Park Location | Yes |
Geo Fencing | No |
Headlight Type | LED |
DRLs (Daytime Running Lights) | Yes |
Brake/Tail Light | LED |
Hazard Warning Lights | Yes |
Under Seat Storage (Litres) | No |
Front Storage Box | No |
Pillion Seat | Stepped Seat |
Pillion Backrest | No |
Additional Features | Track Screen, Ride-by-wire, Quickshifter+, 5″ TFT |
अधिक जानकारी के लिए आप इनके डीलर से बात कर सकते है या इनकी ऑफिशियल वेबसाइट – www.ktmindia.com पर विजिट कर सकते है ।
इंजन
KTM 390 Duke में लिक्विड कोल्ड, DOHC सिंगल सिलेंडर वाला 398.63 सीसी FI इंजन लगा है जो 8500 rpm पर 45.3 bhp का अधिकतम पावर और 6500 rpm पर 39 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। जिससे इसे बाइक को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक जाने में महज 5.7 सेकंड का समय लगता है।

माइलेज,टॉप स्पीड और फ्यूल टैंक कैपेसिटी
ARAI के अनुसार केटीएम ड्यूक 390, 28.9 kmpl का माइलेज देती है। वही इसकी टॉप स्पीड 165 kmph है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर की है।
इन्हे भी पढ़े – बजाज पल्सर 200 एनएस – कीमत, कलर, फीचर्स, इंजन, माइलेज
डाइमेंशन
KTM 390 बाइक की लंबाई 2002 mm हैं, इसकी चौड़ाई 838 mm तथा इसकी ऊंचाई 1274 mm हैं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 183 mm, कर्ब वेट 163.3 Kg है। इसके सीट की हाइट 820 mm हैं।
टायर और ब्रेक
KTM ड्यूक 390 के फ्रंट में 110/70- R17 और रियर साइड में 150/60- R17 टायर लगे है।
अगर ब्रेक की बात करे तो इसके फ्रंट में रेडियली माउंटेड कैलिपर वाला 320 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक लगा है और इसके रियर साइड में फ्लोटिंग कैलिपर वाला 240 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक लगा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स
हेड लैंप और टेल लैंप
इसमें फुल स्प्लिट LED हेडलैंप और LED टेललैंप दिया गया है।
बैटरी
इसमें 8Ah, 12V की मेंटेनेंस फ्री बैटरी दी गई है।
बाइक के फायदे और नुकसान
फायदे | नुकसान |
---|---|
यह बाइक दिखने में बहुत आकर्षक है। | यह एक महंगी बाइक है। |
इसमें कई स्मार्ट फीचर्स हैं। | इसका माइलेज कम है। |
यह गाड़ी चलाने में बहुत तेज है। | इसके सर्विस सेंटर कम हैं जिससे स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध होने में असुविधा होती है। |
इसमें एक बेहतरीन और ताकतवर इंजन लगा है। |
मुकाबला
KTM ड्यूक 390 का मुकाबला यामाहा MT 03, Kawasaki Z400, BMW G 310 R, हौंडा CBR 300R आदि बाइक्स से है।
भारत में कीमत
हमने नीचे तालिका में भारत के कुछ मुख्य शहरों में KTM ड्यूक 390 की कीमत बताई है। आइए भारत के विभिन्न शहरों में इसकी कीमत को जाने।
शहर | ऑन-रोड कीमत (₹) |
---|---|
बेंगलुरु | ₹3.81 लाख |
मुंबई | ₹3.56 लाख |
पुणे | ₹3.56 लाख |
हैदराबाद | ₹3.57 लाख |
चेन्नई | ₹3.53 लाख |
अहमदाबाद | ₹3.43 लाख |
लखनऊ | ₹3.51 लाख |
पटना | ₹3.50 लाख |
चंडीगढ़ | ₹3.43 लाख |
कोलकाता | ₹3.52 लाख |
निष्कर्ष
आज के इस ब्लॉग में हमने केटीएम ड्यूक 390 के महत्वपूर्ण पॉइंट्स के बारे में बताया है, आशा करते है आपको हमारा आज का यह ब्लॉग पसंद आया होगा, अगर इसपर आपकी कोई भी राय हो तो कृपया हमसे अवश्य सांझा करे, ऐसे और भी बाइक्स और कार की जानकारी के लिए हमे फॉलो करे साथ ही नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े धन्यवाद।
FAQ’s
KTM ड्यूक 390 की कीमत क्या है?
दिल्ली में Duke 390 की एक्स शोरूम कीमत 2.96 लाख है तथा इसकी ऑन रोड कीमत 3.60 लाख है।
केटीएम 390 की फुल स्पीड कितनी है?
केटीएम 390 की फुल स्पीड 165 kmph है।
केटीएम 390 का माइलेज क्या है?
केटीएम 390 Duke 28.9 kmpl का माइलेज देती है।
केटीएम ड्यूक 390 का वजन कितना है?
केटीएम ड्यूक 390 का कर्ब वेट 163.3 Kg है।